
भारत की पहली महिला प्रधानमन्त्री श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गाँधी की आज २७ वी पुण्यतिथि है....!! श्रीमती इंदिरा प्रियदर्शिनी गाँधी पहली बार १९६६ में प्रधानमंत्री बनी थी और चार बार हमारे देश की प्रधानमन्त्री रह चुकी थी..!! उनकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत तेज थी, और वो एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थी..!! ३१ अक्टूबर १९८४ को बेअंत सिंह एवं सतवंत सिंह नमक दो लोगो ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी थी....!! उनके निजी सचिव माकनलाल फोतेदार एवं आर. के. धवन तत्काल उनको एम्स अस्पताल ले कर गए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका...!! ऑपरेशन ब्लू स्टार का खामियाजा उनको अपनी जिंदगी दे कर चुकाना पड़ा था...!! जब ये हादसा हुआ था तो राजीव गाँधी पश्चिम बंगाल यात्रा पर थे और २-३ दिन पूर्व ही दीपावली पर दोनों में बात चीत हुई थी..!! उनकी २७ वी पुण्यतिथि पर उन्हें सत: सत: नमन.......
No comments:
Post a Comment