Click here for Myspace Layouts

Friday, 9 March 2012

क्या हिन्दुस्तान में एक इमानदार होना गुनाह है....!! अगर नहीं तो फिर ऐसी शर्मनाक घटना क्यों.........!!!!


आज का दिन हिन्दुस्तान के इतिहास में सर्वाधिक दुखदायी या यूँ कहें की बहुत ही शर्मनाक रहा है....!!!

           ये घटना मध्य प्रदेश की है जहाँ पर दो - दो  आई. पी. एस. अधिकारीयों के ऊपर कातिलाना हमला हुआ जिसमे से एक घटना तो मुरैना में घटी, जहाँ पर एक ईमानदार आई. पी. एस. अधिकारी का अवैध खनन माफिया राज ने सरे आम क़त्ल ही कर दिया...!! और सरकार है की मूक - बधिर बन कर तमाशा देख रही है....!!!

           दूसरी घटना थोड़ी देर पहले ही भिंड में भी नाकाबंदी के दौरान सरेआम आई. पी. एस. अधिकारी पर शराब तस्करों ने हमला किया.... उनकी किस्मत अच्छी थी की वो बच गए....!!ये दुर्भाग्य नहीं तो और क्या है...? एक के बाद एक अशोभनीय घटना घटित होती ही जा रही है और वो भी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीयों पर, या यूँ कहे की कानून के रखवालो पर ही...,, परन्तु इससे किसको फर्क पड़ता है चाहे फिर वो प्रदेश की सरकार ही क्यों न हो, इतनी बड़ी शर्मनाक घटना हो गयी और नेताजी अभी तक कुर्सी पर विराजमान है, उन पर इस बात का बिलकुल भी असर नहीं पड़ रहा है....!! वो सिर्फ न्यायिक जांच करवाने के आदेश देकर चुप बैठ गये....!! हद्द हो गयी बेशर्मी की भी...!!!!

            इस तरह की घटना कुछ समय पूर्व महाराष्ट्र में भी हुई थी जहाँ पर एक तहसीलदार को तेल माफिया द्वारा सरेआम जिंदा जला दिया गया था, वहां पर भी सरकार सिर्फ न्यायिक जांच करवाने के आदेश देकर चुप - चाप बैठ गयी और समय के साथ - साथ लोग भी इस घटना को भूलते चले गए.....!! 

           दोनों ही मामलों में केंद्र एवं राज्य सरकार मूक बधीर बनी हुई है और आश्वासन दे रही है की न्यायिक जांच की जायेगी...!!!! पर शायद हम सभी जानते है की किस तरह की जांच - पड़ताल होगी... और क्या नतीजा आएगा.....!!!

           अगर पहली घटना पर ही सरकार कोई ठोस कदम उठा लेती तो शायद माफिया की इतनी हिम्मत न होती की भिंड वाली घटना न घटती और न ही अपराधियों के होसलें बुलंद होते....!!!!

           समय की मांग तो यही है की हमारे देश के कानून को इस तरह का कठोर बनाना चाहिए की दुबारा फिर ऐसी कोई घटना को अंजाम न दे सके...!!!! और सबसे पहले तो ह्युमन राईट प्रथा को ही समाप्त कर दिया जाना चाहिए....!!!!

           शहीद श्री नरेन्द्र कुमार जी को शत: शत: नमन.....!!!! ईश्वर से प्रार्थना है की उनके परिवार को आतंरिक शक्ति दे ताकि वे इस दुःख की घडी को सहन कर सके....!!!!


           जय हिंद......!!!!

No comments: